अबनाः संकट से जूझ रहे ग़ज़्ज़ा वासियों के लिए सहायता भेजने के इस्लामी रिपब्लिक ईरान के निरंतर प्रयासों को उस समय सफलता मिली जब मिस्री सरकार ने सहायता सामग्री ग़ज़्ज़ा पहुंचाने में सहयोग पर सहमति जताई।
तेहरान में ईरान और मिस्र के विदेश उपमंत्रियों की बैठक में इस संदर्भ में महत्वपूर्ण सहमति हुई। तेहरान में सोमवार को गुट निरपेक्ष आन्दोलन में फ़िलिस्तीन समिति के विदेशमंत्रियों की बैठक में ईरान के विदेश उपमंत्री हुसैन और अमीर अब्दुल्लाहियान और उनके मिस्री समकक्ष मुहम्मद बद्रुद्दीन ज़ाएद ने ग़ज़्ज़ा की वर्तमान स्थिति के साथ ही इराक़, सीरिया और लीबिया के घटनाक्रमों पर विचार-विमर्श किया। मिस्र के विदेश उपमंत्री ने कहा कि ग़ज़्ज़ावासियों की कठिनाइयों को कम करने के लिए ईरान की ओर से मानवीय सहायता पहुंचाने में हम अपना पूरा सहयोग देंगे।
ग़ौरतलब कि ईरान की ओर से 100 टन खाद्य पदार्थ, तेहरान में मिस्र के हित संरक्षक कार्यालय में मौजूद है साथ ही ईरान ने ग़ज़्ज़ा के घायलों के तेहरान में उपचार के लिए आधिकारिक अनुरोध भी इस कार्यालय को भेज दिया है।
6 अगस्त 2014 - 03:44
समाचार कोड: 629261
कट से जूझ रहे ग़ज़्ज़ा वासियों के लिए सहायता भेजने के इस्लामी रिपब्लिक ईरान के निरंतर प्रयासों को उस समय सफलता मिली जब मिस्री सरकार ने सहायता सामग्री ग़ज़्ज़ा पहुंचाने में सहयोग पर सहमति जताई।